तमिलनाडु सरकार ने बजट में रुपए का सिंबल बदला…₹ को तमिल में ‘ரூ’ लिखा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई शिक्षा नीति (NEP) और ट्राय लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर तमिलनाडु और केंद्र सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है… तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने राज्य के बजट से ₹ का सिंबल बदलकर तमिल भाषा में कर दिया है…. तमिलनाडु में DMK सरकार ने 2025-26 के बजट में ‘₹’ का सिंबल ‘ரூ’ सिंबल से रिप्लेस कर दिया…. यह तमिल लिपी का अक्षर ‘रु’ है… केंद्र सरकार और तमिलनाडु सरकार के बीच हिन्दी को लेकर पिछले महीने भर से विवाद चल रहा है….. केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति के तहत ट्राय लैंग्वेज पॉलिसी लागू करने को कह रही है…. इसमें हिन्दी, अंग्रेजी के अलावा स्थानीय भाषा शामिल है…. तमिलनाडु सरकार हिन्दी के खिलाफ है…. तमिलनाडु सीएम स्टालिन केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति को ‘भगवा नीति’ बता चुके हैं… उन्होंने कहा था, ‘एनईपी कोई शिक्षा नीति नहीं, यह भगवा नीति है…. इसका इसका उद्देश्य भारत का विकास करना नहीं, बल्कि हिंदी का विकास करना है…. हम एनईपी का विरोध करते हैं क्योंकि यह शिक्षा क्षेत्र में तमिलनाडु की प्रगति को पूरी तरह से नष्ट कर देगी.’

DB Post
Author: DB Post

Leave a Comment