
हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के बाद उनकी मां ने शव लेने से इनकार कर दिया…. साथ ही उन्होंने पार्टी के लोगों पर ही हत्या का शक जताया है…. शनिवार सुबह हिमानी का शव रोहतक के सांपला बस स्टैंड पर एक सूटकेस में मिला था….. बॉडी सफेद सूट में थी और गले पर काली चुन्नी लिपटी हुई थी, हाथों में मेहंदी थी… पुलिस के मुताबिक, हिमानी 3 दिन से लापता थी और किसी शादी में गई थी…. पिछले 5 महीने से हिमानी रोहतक में विजयनगर स्थित अपने पुश्तैनी मकान में अकेली रह रही थी…. हिमानी की मां ने कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक वो हिमानी का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगी……

पुलिस के मुताबिक नेशनल हाईवे नंबर-9 पर रोहतक से रोहद टोल प्लाजा तक 25 किलोमीटर के एरिया में ही हत्यारों की तलाश में होटल व ढाबों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं… पुलिस मकान से लेकर सांपला बस स्टैंड तक रास्ते में पड़ने वाले CCTV को चेक कर रही है…





