राजेन्द्र पाल गौतम की जगह इन्हें बनाया जा सकता है दिल्ली का नया मंत्री, सीएम Lg को आज भेज सकते हैं नाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अरविंद केजरीवाल (फाइल)

अरविंद केजरीवाल (फाइल)
– फोटो : पीटीआई

ख़बर सुनें

राज कुमार आनंद दिल्ली के नए मंत्री हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, राज कुमार आनंद राजेन्द्र पाल गौतम की जगह ले सकते हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उपराज्यपाल को राजकुमार आनंद का नाम भेज सकते हैं। बता दें कि राज कुमार आनंद पटेल नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।

वहीं, मंगलवार को दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजेन्द्र पाल गौतम का इस्तीफा राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया। बता दें कि पांच अक्तूबर को पहाड़गंज, रानी झांसी रोड स्थित अंबेडकर भवन में बौध धर्म के कार्यक्रम में कुछ लोगों का धर्मांतरण कराकर उनको दीक्षा दिलाई गई थी। इस कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं की कथित तौर पर निंदा कर उनको न मानने की शपथ ली गई थी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम मंच पर ही उपस्थित थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की ओर से इस संबंध में दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई थी।

विवाद सामने आने के बाद राजेन्द्र पाल गौतम ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा था कि वह मंत्री के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनके नेता या पार्टी को उनकी वजह से परेशानी हो।

विस्तार

Source link

DB Post
Author: DB Post

Leave a Comment